एनएसयूआई ने किया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
1 min read
एनएसयूआई ने किया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
सतना –नीट परीक्षा का पेपर लीक होने से जिले सहित प्रदेश भर के छात्रों का भविष्य जहां एक बार फिर अधर में लटक गया है और भारी आक्रोश वहीं यह सवाल उठ रहे हैं कि सरकार और परीक्षा का संचालन करने वाले परीक्षा के नाम पर लाखों की कमाई और परीक्षा के नाम पर लाखों छात्र ठगे जा रहे। इसी के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता सर्किट हाउस चौक में एकत्रित हुए और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन कर जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस से भी छूमा छटकी हुई और पुलिस ने जलते पुतले को पकड़कर पानी डालकर बुझाने का काम किया। बावजूद इसके छात्र नेता नहीं माने और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
