रजौला तिराहे से स्टील की रेलिंग गायब, सुरक्षा पर उठे सवाल
1 min read
रजौला तिराहे से स्टील की रेलिंग गायब, सुरक्षा पर उठे सवाल
चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत रजौला बाईपास तिराहे में लगी स्टील की रेलिंग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तिराहे पर लगी रेलिंग सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण थी, लेकिन अब उसके गायब हो जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें पुलिस का भी कोई डर नहीं रह गया है और वे बेखौफ होकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
