May 17, 2026

चित्रकूट में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न

1 min read
चित्रकूट में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न
Spread the love

चित्रकूट – सतना कलेक्टर के आदेशानुसार एवं एसडीएम मझगवां की अध्यक्षता में आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को जानकी कुंड चित्रकूट सभागार में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संभाग, जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा समस्त मैदानी कर्मचारियों MPS, CHO, ANM, MPW, AWW की एक महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान समस्त विभागीय कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी कर्मचारियों को अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन पूरी तन्मयता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि विकासखंड में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। इस संयुक्त बैठक में जेडी कार्यालय रीवा से जेडी मैडम (महिला बाल विकास) एवं जेडी मैडम (स्वास्थ्य) के प्रतिनिधि सहित जिले से सीएमएचओ, डीपीओ (WCD) तथा खंड स्तर से बीएमओ डॉ. रूपेश सोनी, बीपीएम एस.एन. बागरी, बीसीएम देवमुनि पटेल एवं बीईई आभा सिंह ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *