May 5, 2026

एयर कंप्रेशर टैंक फटने से दुकानदार की दुखद मौत।अधिक हवा के दबाव से फटा एयर टैंक।दुकान के उड़े चीथड़े।

1 min read
एयर कंप्रेशर टैंक फटने से दुकानदार की दुखद मौत।अधिक हवा के दबाव से फटा एयर टैंक।दुकान के उड़े चीथड़े।
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र.12 रजौला में एयर कंप्रेशर टैंक फटने से दुकानदार की दुखद मौत हो गई।तो वहीं दुकान के चीथड़े उड़ गए।सूचना के बाद मौके पर पहुंची चित्रकूट पुलिस द्वारा दुकानदार को जानकी कुंड चिकित्सालय ले जाया गया,जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र.12 रजौला भग़नपुर मोड के पास वाहनों के टायरों में हवा भरने की दुकान करने वाले दुकानदार राम किशोर प्रजापति की एयर कंप्रेशर टैंक फटने से दुखद मौत हो गई।वार्ड 12 निवासी राम किशोर प्रजापति सतना चित्रकूट मुख्य मार्ग पर भग़नपुर मोड के पास घर बना कर परिवार सहित निवास कर रहा था।घर के आगे वाहनों के टायरों में हवा भरने और किराना सामग्री की दुकान थी।शुक्रवार दोपहर लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच हवा भरने वाला एयर कंप्रेशर टैंक अचानक ब्लास्ट हो गया।जिसके चलते पास में ही मौजूद राम किशोर प्रजापति की मौत हो गई।और दुकान के चीथड़े उड़ गए।घटना के बाद परिजनों द्वारा थाना चित्रकूट पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा राम किशोर प्रजापति को जानकी कुंड चिकित्सालय ले जाया गया।जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *