November 1, 2026

सतना में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस

1 min read
सतना में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस
Spread the love

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने किया ध्वजारोहण

सतना – सतना जिले में मध्यप्रदेश की स्थापना का 71वां स्थापना दिवस समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सतना जिले के नागरिकों सहित प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुए मध्यप्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए अपना उत्कृष्ट योगदान करने की शपथ भी दिलाई।
सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र सेनानी और अंगदान, देहदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति और मध्यप्रदेश के गौरव को रेखांकित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मध्यप्रदेश गान और छात्र-छात्राओं के पुरूस्कार वितरण के पश्चात वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
स्थापना दिवस के कार्यक्रम स्थल पर जिले में उत्कृष्ट कार्यो से संबद्ध गौरव चरित्रों पर एकाग्र, जिला उत्पादों का प्रदर्शन एवं स्व सहायता समूहों एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादित वस्तुओं के क्रय-विक्रय के लिए प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, विधायक चित्रकूट श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता सिंह सहित सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, स्पीकर नगर श्री राजेश चतुर्वेदी, आयुक्त नगर निगम डॉ नागार्जुन बी गौडा,सीईओ जिला पंचायत श्री श्रीमती सपना त्रिपाठी, अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती ऊषा चौधरी, पूर्व महापौर श्रीमती,श्रीमती ममता पाण्डेय, चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश सुखेजा, श्री बालेन्द्र गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.