November 1, 2026

दीपावली मेला को लेकर चित्रकूट में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप

1 min read
दीपावली मेला को लेकर चित्रकूट में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप
Spread the love

सफाई, सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था के कार्य जारी

चित्रकूट – दीपावली अमावस्या मेले को दृष्टिगत रखते हुए चित्रकूट में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न निर्माण, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मेले की तैयारियों के तहत सरयू धारा तालाब में साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। प्राचीन मुखारविंद मंदिर से महल मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर शेड में रंग-रोगन का कार्य प्रगतिरत है। इसी प्रकार प्राचीन मुखारविंद मंदिर के समीप चित्रकारी कर क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। मुख्य मार्ग के विद्युत पोलों पर स्ट्रिप लाइट लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही गेट निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.