March 13, 2026

निजी सीमेंट कंपनी के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन,निकाली टैक्टर रैली

1 min read
निजी सीमेंट कंपनी के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन,निकाली टैक्टर रैली
Spread the love

सतना – किसान ,चालीस साल की लीज पर जमीन देने को तैयार नहीं किसान सतना में चालीस साल की लीज पर सीमेंट कंपनी को जमीन देने का विरोध बड़े स्तर से जारी है, आज भूमि लीज के विरोध में नाराज किसानों ने किसान यूनियन के बैनर तले टैक्टर रैली निकाली और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया दरअसल मामला रामपुर बघेलान तहसील की करीब 3600 एकड़ कृषि भूमि के अधिग्रहण से जुड़ा है,जिसे कंपनी को 40 वर्ष की लीज पर देने की प्रक्रिया का किसान लगातार विरोध कर रहे हैं,मंगलवार को सैकड़ों ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन और बाइक के साथ हजारों किसान शहर में रैली निकली और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे,रैली के दौरान किसानों ने नारेबाजी कर भूमि अधिग्रहण का विरोध जताया। राष्ट्रीय किसान के नेता शैलेन्द्र सिंह चौहान कि अगुआई में प्रदर्शन हुआ,उन्होंने कहा कि किसानों की उपजाऊ जमीन उद्योग को सौंपना लीज पर सौंपना किसानों के भविष्य के साथ अन्याय है,उन्होंने का की सरकार जमीन का पूर्ण अधिग्रहण करे और जमीन का बाजार कीमत से चार गुना मुआब्जा दे साथ ही एक परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी,उन्होंने कहा ऐसा नहीं हुआ तो किसान सड़को पर खून बहाएगा।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *