March 13, 2026

शिक्षकों ने फूलों की होली खेलकर साझा की खुशियां

1 min read
Spread the love

जौनपुर – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) जौनपुर इकाई की ओर से गुरुवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ओलंदगंज परिसर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया।
समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज केशर यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, टीडी डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. के.बी. यादव तथा राजा श्रीकृष्ण दत्त डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लाल साहब शामिल रहे। मुख्य अतिथि चंद्रजीत यादव ने शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए उन्हें शिक्षकों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को निकट से समझने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों और स्नातकों का सहयोग मिलने पर वे इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष उठाने का प्रयास करेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने शिक्षक साथियों के साथ फूलों की होली खेलते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संवाद और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त धुरी है और समाज के निर्माण में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. के.बी. यादव ने कहा कि बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। नई शिक्षा नीति, तकनीकी बदलाव और सामाजिक अपेक्षाओं के अनुरूप शिक्षकों को निरंतर सीखते रहने की आवश्यकता है।
डॉ. लाल साहब ने कहा कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित शिक्षण कार्य के साथ-साथ शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठन की एकता बेहद जरूरी है।
जिला उपाध्यक्ष डॉ. जी.एन. सिंह शाक्य ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों और अव्यवस्थाओं के विरुद्ध शिक्षकों को सकारात्मक तरीके से संघर्ष करते हुए समाधान की दिशा में आगे बढ़ना होगा। वहीं जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण बिन्द ने कहा कि अलग-अलग विद्यालयों और विषयों से जुड़े होने के बावजूद शिक्षकों का उद्देश्य एक ही है—शिक्षा का उत्थान और शिक्षक सम्मान की रक्षा।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करते हैं। जिला उपाध्यक्ष हौशिला प्रसाद पाल ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम संगठन की मजबूती और आपसी विश्वास को बढ़ाते हैं।
समारोह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रसेन, जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार सरोज, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, अमरेश मिश्रा, शिवाकांत सोनकर, पूर्व शिक्षक नेता विनय कुमार यादव, डॉ. गुरचरण चौरसिया, सुभाष कनौजिया, बांकेलाल प्रजापति और अरुण कुमार मौर्य सहित कई शिक्षकों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षक एकता मजबूत होती है और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विचार-विमर्श का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार के होली गीतों ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।
अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष राज केशर यादव ने सभी अतिथियों और शिक्षक साथियों का स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और जिला इकाई के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और संगठन की एकता बनाए रखने के लिए संकल्पित रहना चाहिए।


समारोह का संचालन मीडिया प्रभारी विनय कुमार सरोज ने किया। कार्यक्रम में रामपाल, लाल बिहारी यादव, कृष्ण कुमार सरोज, इंद्रेश कुमार, रामजीत यादव, विपिन कुमार गंगवार, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, राजेश कुमार, राकेश कुमार, रामअनुज जायसवाल, दिलीप तिवारी, अजय श्रीवास्तव, विकास कुमार, अखिलेश कुमार, सत्य प्रकाश, राज नारायण सरोज, जयप्रकाश, समीर श्रीवास्तव, शिवप्रसाद सरोज, प्रमोद कुमार यादव, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार ऊमर, डॉ. गिरीश यादव, शिवशंकर पाल, शिवलाल यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *