November 3, 2026

यात्री वाहनों की जांच में 12 वाहनों पर 18 हजार 500 रुपये का जुर्माना

1 min read
यात्री वाहनों की जांच में 12 वाहनों पर 18 हजार 500 रुपये का जुर्माना
Spread the love

सतना – परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार मंगलवार को परिवहन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर यात्री वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान यात्री वाहनों में निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूलने, अग्निशमन यंत्र, मेडिकल किट, वाहन फिटनेस सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया ने बताया कि जांच अभियान के दौरान कुल 30 यात्री वाहनों की जांच की गई। इनमें से 12 वाहनों में विभिन्न प्रकार की कमियां पाए जाने पर संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 18 हजार 500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। उन्होंने बताया कि चित्रकूट में आयोजित होने वाले दीपावली मेले को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा एवं निर्धारित किराए से अधिक वसूली पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा जांच की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.