चित्रकूट दीपावली मेला ड्यूटी व्यवस्था को लेकर लगभग 120 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया
1 min read
चित्रकूट दीपावली मेला ड्यूटी व्यवस्था को लेकर लगभग 120 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया
सतना – चित्रकूट में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध दीपावली मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सतना के मीटिंग हॉल में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात प्रेम सिंह कुर्वे रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल यातायात प्रभारी निरीक्षक पूनम रावत के द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेले के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
