March 12, 2026

चित्रकूट में आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने सतना से दल रवाना

1 min read
चित्रकूट में आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने सतना से दल रवाना
Spread the love

सतना – चित्रकूट उद्यमिता में आयोजित होने वाले “युवा संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला पंचायत कार्यालय सतना से जिला पंचायत सदस्यों एवं अधिकारियों का एक दल गुरुवार को विशेष बस द्वारा चित्रकूट के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कार्यक्रम में सहभागिता करने के उद्देश्य से उत्साह के साथ चित्रकूट के लिए प्रस्थान किए गये। बताया गया कि “युवा संवाद” कार्यक्रम में युवाओं को उद्यमिता, रोजगार के अवसर तथा स्वरोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गइ। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा विभिन्न योजनाओं और संभावनाओं पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। सीईओ जिला पंचायत षैलेन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को नई दिशा देने के साथ ही उन्हें रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जिला पंचायत का दल पुनः सतना लौटा। इस दल में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह, जयंती तिवारी, एकता सिंह, बाबूलाल प्रजापति, श्रीधर, हरीषकांत त्रिपाठी, तारा विजय पटेल, पूजा गुप्ता, संजय सिंह, लक्ष्मी देवी, प्रियंका वर्मा, सावित्री देवी, जनपद सदस्य कल्पना पाल, सीईओ जिला पंचायत षैलेन्द्र सिंह, गौरव षर्मा, अवधेष सिंह, षिवरतन सिंह, आषीष द्विवेदी, बद्री पसाद दाहिया तथा बाला प्रसाद पटेल शामिल थे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *