September 17, 2026

नयागांव पुल टूटने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

1 min read
नयागांव पुल टूटने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें
Spread the love

छोटे पुल से आवागमन को मजबूर लोग, चालानी कार्रवाई से बढ़ी परेशानी

चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के चलते नयागांव को जोड़ने वाला पुल टूटकर धराशायी हो गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने से दोनों ओर का आवागमन बाधित है और स्थानीय लोगों के साथ तीर्थ यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आवागमन के लिए लोग अब बड़े हनुमान जी उतारा बाजार के पास से रामघाट को जोड़ने वाले छोटे पुल का सहारा लेने को मजबूर हैं। इसी मार्ग से लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। वहीं, सीतापुर चौकी द्वारा चालानी कार्रवाई किए जाने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ने की बात सामने आ रही है। लोग वैसे भी बाढ़ आपदा से जूझ रहें दूसरी ओर आवागमन बाधित होने से परेशान हैं

स्थानीय लोगों का कहना है कि नयागांव पुल के टूटने के बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन के लिए यही वैकल्पिक मार्ग महत्वपूर्ण रह गया है। ऐसे में जब तक पुल का पुनर्निर्माण नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन को वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
लोगों ने चित्रकूट-कर्वी के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह से आवागमन को वैकल्पिक मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है साथ ही लोगों ने जिलाधिकारी से यह मांग की है कि घाट किनारे पड़े विद्युत पोल एवं दिवाल को हटा दिया जाएगा तो यातायात व्यवस्था और भी सुगम हो जाएगा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *