September 17, 2026

नयागांव के टूटे पुल पर नहीं है बैरिकेट, हादसे का बना खतरा

1 min read
नयागांव के टूटे पुल पर नहीं है बैरिकेट, हादसे का बना खतरा
Spread the love

चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के चलते नयागांव को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया है। पुल टूटने के बाद अब इसे देखने के लिए तीर्थ यात्रियों और राहगीरों की भीड़ पहुंच रही है।
मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लोग टूटे हुए पुल के बेहद करीब तक पहुंच रहे हैं। पुल के आसपास बैरीकेट नहीं होने के कारण किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। खासकर बाहर से आने वाले श्रद्धालु और राहगीर क्षतिग्रस्त पुल की स्थिति देखने के दौरान खतरे वाले स्थान तक पहुंच रहे हैं।

क्षतिग्रस्त पुल के आसपास तत्काल बैरीकेट कराकर लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। साथ ही प्रशासन द्वारा मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की आवश्यकता है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *