मंदाकिनी नदी में बाढ़ के बाद घाटों में पड़ा मलबा,आखिर कब होगी सफाई?
1 min read
चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद शासन और प्रशासन द्वारा घाटों एवं प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को सामान्य करने के लिए तेजी से अभियान चलाया गया था। प्रशासन की ओर से किए गए प्रयासों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काफी हद तक स्थिति सामान्य हुई, जिसकी लोगों ने सराहना भी की।
हालांकि, बाढ़ के कई दिन बाद भी चित्रकूट के कुछ प्रमुख घाटों पर मलबा पूरी तरह नहीं हटाया जा सका है। भरत घाट और राघव प्रयाग घाट में अब भी बाढ़ के दौरान जमा हुआ मलबा दिखाई दे रहा है। इससे घाटों की व्यवस्था प्रभावित होने के साथ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ के बाद घाटों की नियमित सफाई और मलबा हटाने की आवश्यकता है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और घाटों की स्थिति पहले जैसी हो सके।
इस पर मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी एवं स्वच्छता प्रभारी को संज्ञान में लेकर भरत घाट और राघव प्रयाग घाट सहित अन्य प्रभावित घाटों की शीघ्र सफाई कराना चाहिए।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
