September 16, 2026

कामतानाथ परिक्रमा पथ में जलभराव से श्रद्धालु परेशान

1 min read
कामतानाथ परिक्रमा पथ में जलभराव से श्रद्धालु परेशान
Spread the love

घरों में घुसा पानी, गृहस्थी का सामान खराब; कीचड़ और पत्थरों के बीच परिक्रमा करने को मजबूर श्रद्धालु

चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के परिक्रमा पथ की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। निर्माण कार्य की धीमी गति और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी परिक्रमा पथ पर जमा हो गया है। कई स्थानों पर पानी घरों में घुसने से गृहस्थी का सामान खराब होने की बात सामने आई है।
परिक्रमा पथ पर जगह-जगह कंकड़, पत्थर और कीचड़ फैला हुआ है। जलभराव के कारण मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को इसी रास्ते से होकर परिक्रमा करनी पड़ रही है। फिसलन के चलते श्रद्धालुओं के गिरकर चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य कछुए की चाल से धीमा चलने और लापरवाही के कारण जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से यह स्थिति बनी है। उनका कहना है कि धार्मिक नगरी में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं और दो माह बाद दीपावली भी है जिसमें लाखों की भीड़ पहुंचेगी इसके बावजूद परिक्रमा पथ की व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि परिक्रमा पथ से तत्काल पानी और कीचड़ हटवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए तथा निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। तो वहीं उत्तर प्रदेश की सीमा पर परिक्रमा पथ साफ सुथरा देखा जा सकता है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *