नयागांव के वॉर्ड 5 व 6 में लोग पानी की किल्लत जूझ रहे
1 min read
चित्रकूट – नगर परिषद क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 5 और 6 नयागांव में बाढ़ के बाद से पानी के संकट से लोग जूझ रहे हैं इस समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद द्वारा आचार्य आश्रम की बगिया में बोरवेल कराया गया लेकिन बोर से पानी लगभग 2 इंच ही निकला उसके बाद बोरिंग मशीन को वापस कर दिया गया ऐसे में पानी टंकी कैसे भरेगी और लोगों तक पानी कैसे पहुंचेगा तो वहीं नगर परिषद के इंजीनियर का कहना है कि इतने में टंकी भरेगी ऐसे में वॉर्ड वासियों को पेय जल नहीं मिल सकेगा। नगर परिषद अधिकारी को एक बार फिर से पानी वाले स्थान की जांच करा कर दोबारा बोर कराने की जरूरत है जिससे कि पानी की समस्या को दूर किया जा सके। साथ ही जब तक पानी सप्लाई नहीं सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है तब तक नगर परिषद को दोनों वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचना चाहिए जिससे लोग घरों की साफ सफाई और दैनिक उपयोग हो सके साथ ही लोगों की मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी से मांग की है कि एक से दो दिनों में पानी की समस्या से निजात दिलाए एवं लोगों ने सतना कलेक्टर भी गुजारिश करते हुए कहा है कि हो रही समस्या को संज्ञान लेते हुए पानी के संकट को दूर कराया जाए।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
