बाढ़ के बाद पेयजल संकट से जूझ रहे वार्ड 5 और 6 के लोगों को मिलेगी राहत, आचार्य आश्रम की बगिया में कराया जा रहा बोरवेल
1 min read
चित्रकूट – नगर परिषद क्षेत्र के नयागांव वार्ड क्रमांक 5 और 6 में मंदाकिनी नदी की भीषण बाढ़ के बाद लोग पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आचार्य आश्रम की बगिया में बोरवेल कराने की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
बोरवेल निर्माण के लिए मशीन आचार्य आश्रम पहुंची, और आचार्य स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज के आशीर्वाद प्राप्त हुआ एवं जहां आचार्य आश्रम के पुजारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया।


इस अवसर पर नायब तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया,प्रियांशु चतुर्वेदी भारत विमर्श प्रधान संपादक, इंजिनियर कमलराज सिंह, स्वक्षता प्रभारी प्रभात सिंह गहरवार, वार्ड पार्षद छोटू निषाद, कुमुद साहू पार्षद, राममिलन मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि बोरवेल शुरू होने के बाद वार्ड क्रमांक 5 और 6 में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
