September 14, 2026

चित्रकूट-सतना मार्ग पर आवागमन हेतु भारी वाहनों से हटा प्रतिबंध

1 min read
चित्रकूट-सतना मार्ग पर आवागमन हेतु भारी वाहनों से हटा प्रतिबंध
Spread the love


कलेक्टर ने जारी किये आदेश

सतना – अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण चित्रकूट-सतना मार्ग पर पिन्ड्रा के पास पुल के क्षतिग्रस्त होने पर हुई पुलिया का मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद मार्ग को पुनः वाहन संचालन योग्य बना दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा पुलिया का मरम्मत कार्य पूर्ण कर मार्ग को मोटरबल बनाए जाने की जानकारी दी गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जारी आदेश के अनुसार चित्रकूट-सतना मार्ग पर पूर्व में लगाए गए प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार चित्रकूट-सतना मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। अब मार्ग पर भारी एवं हल्के सभी प्रकार के वाहनों का सामान्य आवागमन तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल कर दिया गया है। मार्ग परिवर्तन व्यवस्था के दौरान पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थापित की गई अस्थाई पुलिस चौकी, डायवर्सन पॉइंट, बैरिकेड्स एवं सुरक्षा बल की व्यवस्था को भी तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *