September 15, 2026

चित्रकूट में विकास के नाम पर धांधली के आरोप

1 min read
चित्रकूट में विकास के नाम पर धांधली के आरोप
Spread the love

बिना जमीन लेवल किए सड़क किनारे लगाए जा रहे ब्लॉक, नालियों के ऊपर भी निर्माण

चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क किनारे लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक के काम में नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोप सामने आए हैं। वहीं देखा जा सकता है कि कई स्थानों पर जमीन को समतल और लेवल किए बिना ही ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ जगहों पर नालियों के ऊपर ही बिछाए जाने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। जमीन की उचित तैयारी और लेवलिंग के बिना ब्लॉक लगाए जाने से बारिश के दौरान इनके धंसने और टूटने एवं राहगीरो के गिरने आशंका बनी हुई है। वहीं नालियों के ऊपर लगाने से नालियों की साफ सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होने की संभावना है।

हो रहे निर्माण कार्य के दौरान संबंधित ठेकेदार की मनमानी दिखाई दे रही है और मौके पर जिम्मेदार अधिकारियों की नियमित निगरानी नजर नहीं आ रही। नगर परिषद के अधिकारी और अन्य जिम्मेदार विभागीय अधिकारी यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच करें तो गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *