November 10, 2026

देश में आज मनाया जा रहा गणेश चतुर्थी का पर्व

1 min read
Spread the love

देश भर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। पूजा-अर्चना की जाती है, कई लोग व्रत भी रखते हैं। देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिमाएं भी स्थापित की जाती है। लेकिन महाराष्ट्र में गणेश पूजा प्रसिद्ध है। वहां के लोग धूमधाम से इस पर्व को मनाते हैं। बप्पा का स्वागत वे दिल से करते हैं। इस दिन से नौ दिनां तक क्या आम क्या खास सभी लोग महाराष्ट्र मे गणेश पूजा होती है।

नौ दिनों तक होती है पूजा

शिवपुराण में भाद्र मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्ति भगवान गणेश की अवतरण तिथि बताया गया है। इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है। स्थापना के बाद नौ दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। इन नौ दिनों में पंडालों और मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। नौ दिनों के ाबद भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित कर दिया जाता है।

फिल्मी कलाकार करते हैं बप्पा का स्वागत

हिन्दी फिल्मों के कलाकार इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनात हैं। वे अपने घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं। और नौ दिनों तक पूजा करने के बाद उसे फिर धूमधाम से विसर्जित कर देते हैं। आज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने गणेश पूजा पर लोगों को हार्दिक शुभकामना दिया है।

प्रधानमंत्री के साथ अन्य लोगों ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकमाना दी है। अन्य लोगों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केद्रीय मंत्री पियुष गोयल, केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवध्रन सिंह राठौड, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, अभिनेता अक्षय कुमार ने गणेश चतुर्थी की बधाई ट्वीटर पर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.