October 17, 2026

स्वच्छ भारत अभियान: सीतामढ़ी, रोहतास और शेखपुरा जिले शौच से मुक्त घोषित

1 min read
Spread the love

स्वच्छ भारत अभियान: स्वच्छ भारत अभियान के तहत बिहार के तीन जिले शौच से मुक्त यानि ओडीएफ घोषित किये गए है. जिनमे सीतामढ़ी, रोहतास और शेखपुरा जिले है. बिहार में अब तक ऐसा कोई जिला नहीं था.

द टेलीग्राफ के मुताबिक जून तक बिहार में कोई भी जिला ओडीएफ घोषित नहीं था. सीतामढ़ी, शेखपुरा और रोहतास को ओडिएफ घोषित किया गया. स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 में हुई थी. इसके बाद से शेखपुरा में 68,620 शौचालय बनाए गए. वहीं रोहतास में 2,78,370 और सीतामढ़ी में 3,97,741 शौचालय बनाए गए और इन्हें ओडिएफ घोषित किया गया.

स्वच्छ भारत अभियान के लॉन्च के बाद से ही बिहार में शौचालय का निर्माण काफी धीमी गति से चली थी. उस दौरान बिहार के 1.65 करोड़ घरों में से केवल 42 लाख घरों में ही शौचालय बना हुआ था. साल 2014-15 के दौरान 1.65 लाख शौचालय भी बन सके वहीं 2015-16 में ये आंकड़ा 4.27 लाख पहुंच गया. 2016-17 कि बात करे तो उस साल मात्र 8.37 लाख शौचालय बन पाए थे. वहीं साल 2017-18 के दौरान ये आंकड़ा 35.73 लाख तक पहुंच गया. 1 अप्रैल से चालू वित्त वर्ष में 15 अगस्त तक राज्य में कुल 12,75,686 शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है.स्वच्छ भारत अभियान के तहत बिहार के तीन जिलों का शौच से मुक्त होना खुशी कि बात है.और आशा की जा सकती है की आने वाले कुछ वर्षो में पूरा बिहार खुले में शौच से मुक्त हो जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.