September 9, 2026

बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात करने चित्रकूट पहुंचे प्रभारी मंत्री

1 min read
बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात करने चित्रकूट पहुंचे प्रभारी मंत्री
Spread the love

कैलाश विजयवर्गीय.पीड़ितों को राहत सामग्री सहित सौपे सहायता राशि के चेक.

चित्रकूट – बीते 29 अगस्त को चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ के तकरीबन 10 दिन बाद जिले के प्रभारी और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात कर राहत सामग्री सहित राहत राशि के चेकों का वितरण किया गया. इस दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा पीड़ित बुजुर्गों,महिलाओं, बच्चों, साधू संतो के साथ बातचीत कर सरकार की तरफ से पूरी मदद का भरोसा दिलाया गया.साथ ही बाढ़ पीड़ितों को वितरित किये जा रहे रसोई स्थल पर जाकर भोजन का स्वाद चखा गया. इसके अलावा प्राचीन मुखारविंद मंदिर में जाकर भगवान् श्री कामता नाथ जी महाराज का दर्शन पूजन किया गया. गौर तलब है की बीते 29 अगस्त को चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ के चलते हजारों लोगों का सबकुछ नष्ट हो गया था. कुछ दिनों पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भी चित्रकूट आकर पीड़ितों राहत और मदद का भरोषा दिलाया गया था।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *