September 9, 2026

चित्रकूट में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यापारियों के ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृति दे

1 min read
चित्रकूट में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यापारियों के ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृति दे
Spread the love

सतना जिले की डीएलसीसी बैठक आयोजित


सतना – कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में सतना जिले की त्रैमासिक डीएलसीसी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक से अग्रणी विकास अधिकारी सौरभ किस्पोट्टा, नाबार्ड से जिला विकास अधिकारी जीडी गोपेश, अग्रणी जिला प्रबंधक गौतम शर्मा के साथ सभी बैंकों से जिला समन्वयक एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने चित्रकूट से वर्चुअल जुडकर समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार अग्रणी जिला प्रबंधक गौतम शर्मा द्वारा सभी बैंकर्स से अनुरोध किया गया कि चित्रकूट में प्राकृतिक आपदा से कुछ व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है जिनके लिए नगर परिषद चित्रकूट में विशेष ऋण एवं बीमा शिविर आयोजित किया गया है। कलेक्टर द्वारा सभी बैंकर्स को उक्त शिविर में प्राप्त ऋण प्रकरणों के सहानुभूतिपूर्वक तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिले का ऋण जमा अनुपात 55 प्रतिशत के लगभग रहा जिसे आगामी तिमाही में बढ़ा कर 60 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य दिया गया। वार्षिक ऋण योजना में प्रथम तिमाही में प्रगति 25 प्रतिशत के सापेक्ष 29 प्रतिशत पाई गई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान लोककल्याण शिविरों का आयोजन 1 सितंबर से 30 सितम्बर तक किया जा रहा है। इस योजना के तहत क्रेडिट कार्ड जारी करने में सतना का स्थान मध्यप्रदेश में प्रथम रहा है जिसकी सराहना की गई। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अधिकतम ऋण प्रकरणों को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अटल पेंशन योजना में विगत वित्तीय वर्ष में सतना जिले में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि रहने पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की ओर से अग्रणी जिला प्रबंधक को सम्मानित किए जाने पर सभी का धन्यवाद किया। बैठक में उपस्थित भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय वित्तीय समावेशन नीति के तहत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग आउटलेट खोलने को लेकर निर्देश दिए गए। नाबार्ड के द्वारा संभाव्यतयुक्त ऋण योजना पर जानकारी दी गई। आरसेटी सतना के द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा वाहन बीमा हेतु ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य आईटीआई श्री अजय बागरी के द्वारा आगामी इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी गई। अग्रणी जिला प्रबंधक के द्वारा आगामी डीएलसीसी बैठक तक विभिन्न योजनाओं में 70 प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति हेतु निर्देश दिए गए।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *