October 17, 2026

नीतीश कुमार को वायरल बुखार, तेजस्वी ने कसा तंज

1 min read
Spread the love
जदयू ने तेजस्वी पर किया कड़ा प्रहार

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वायरल बुखार हो गया है। प्रदेश में यह खबर फैल चुकी है। इस पर आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वायरल बुखार होने का प्रमाण मांगते हुए मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की। नीतीश कुमार को वायरल बुखार होने के कारण मंगलवार को कैबिनेट की बैठक भी नहीं बुलाई गई। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर भी नीतीश कुमार ने सरकार की ओर से आयोजित किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अगस्त को एम करूणानिधि की शोकसभा से लौटने के बाद से ही बीमार चल रहे हैं। पिछले नौ दिनों से इस वजह से सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द किये जा रहे हैं। इसी बात पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट के माध्यम से भी कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी बीमारी का हाल बताने के लिए मेडिकल बुलेटिन जारी करना चाहिए।

इस पर जेदयू की ओर से करारा जवाब देते हुए प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि, ‘तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की मेडिकल बुलेटिन खुद जारी की थी पर उन्हें जमानत नहीं मिला। बीमारी का बहाना बनाने पर तो स्कूल के बच्चे भी पकड़े जाते हैं। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर ऐसी बातें कहकर साबित किया है कि ऐसी बात कोई 9वां फेल व्यक्ति ही दे सकता है। संजय सिंह ने यहां तक कह दिया कि तेजस्वी जी आज यकीन हो गया कि लालू जी के जाने के बाद आपके परिवार में मानसिक विक्षिप्तों की संख्या बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.