November 13, 2026

लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य, रिम्स के निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने दी जानकारी

1 min read
Spread the love

रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य बना हुआ है. रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में लालू का इलाज चल रहा है. वहां के निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने उनके स्वास्थ्य के बारे में ताजा जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य सामान्य है और लालू प्रसाद यादव के ब्लड प्रेशर, शुगर और यूरिक एसिड में मामूली फर्क है. उन्होंने बताया कि लालू की तबीयत अब ठीक है. गौरतलब है कि झारखंड हाई कोर्ट के लालू की जमानत खारिज करने के बाद वह मुंबई से रांची वापस आ गए थे.

मुंबई में वह पेरोल पर मिले जमानत पर इलाज करा रहे थे, जिसे कोर्ट ने बढ़ाने से इनकार कर दिया जिसके बाद गुरुवार को लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई की विशेष अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.