दिल्ली और नॉएडा में भूकंप के झटके,करीब 10 सेकेंड तक हिली धरती
1 min read
नई दिल्ली – नॉएडा में आज दोपहर लगभग 2 :54 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दोपहर करीब दो बजकर 54 मिनट पर धरती हिलने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके दिल्ली, नॉएडा में महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और लोगों में अफरा – तफरी का माहौल बन गया।
भूकंप का असर भारत के दिल्ली-एनसीआर, नॉएडा सहित आसपास के कई इलाकों में महसूस हुआ है। ये भूकंप 2 बज कर 54 मिनट पर आया है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने – अपने घरों से बाहर निकल गए है। कुछ लोग तो अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर निकल गए हैं। जो लोग ऑफिस में बैठकर काम कर रहे थे, उनके चेयर अचानक से हिलने लगे जिसके बाद सब लोग इधर से उधर भागने लगे। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.6 थी जो 03-10-2023 को 14:25:52 IST, अक्षांश: 29.37 और लंबाई: 81.22, गहराई: 10 किमी, स्थान: नेपाल में आया था।
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार – बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं और जब अधिक दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजने लगती हैं और इसी के बाद भूकंप के झटके महसूस होने शुरू हो जाते हैं।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश