July 30, 2025

1500 मीटर रेस में जॉनसन ने जीता गोल्ड, महिलाओं ने भी पाया सोना

1 min read
Spread the love

जकार्ता : जिंसन जॉनसन ने 18 वें एशियाई खेलों के 12 वें दिन 1500 मीटर की रेस में गोल्ड जीत लिया है। जॉनसन ने इस दौड़ को 3:44:72 मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक पाया। जॉनसन को 800 मीटर की दौड़ में रजत पदक हासिल हुआ था। वहीं 800 मीटर दौड़ के स्वर्ण विजेता मंजीत सिंह इस दौड़ मे चौथे स्थान तक पहुंच पाये, वे 0.69 सेकेंड से कांस्य पदक पाने से चूक गए।

चित्रा ने जीता कांस्य

महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ की स्पर्धा में भारत की चित्रा उन्नीकृष्णन को कांस्य पदक मिला है। चित्रा ने 1500 मीटर की रेस को 4:12:56 मिनट में पूरा किया। इस स्पर्धा के स्वर्ण और रजत दोनों बहरीन के खिलाड़ी ने जीते हैं।

4गुणा 400 मीटर रेस में महिलाओं को मिला सोना

वहीं महिलाओं की 4गुणा 400 मीटर रिले रेस में महिला खिलाड़ियों ने भी स्वर्ण पदक जीता है। डिस्कस थ्रो में सीमा पुनिया ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। हिमा दास, राजू मछेत्रिया, सरिताबेन लक्ष्मीबाई गायकवाड़, विस्मया वेल्लुवा कोरात ने मिलकर 3:28:72 मिनट में 4 गुणा 400 मीटर रेस में सोना जीता है।

सीमा ने भारत के लिए पाया कांस्य

सीमा पुनिया ने डिस्कस थ्रो में 60.26 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने पहले प्रयास में 58.51 तीसरे प्रयास में 61.28 का थ्रो किया। छठे थ्रो में उन्होंने 61.18 का थ्रो किया था। उनका दूसरा और पांचवा थ्रो फाउल गया था।

इन खिलाड़ियों के जीतने के बाद खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड ने जॉनसन, चित्रा, सीमा एवं अन्य खिलाड़ियों को ट्वीट कर बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *