May 18, 2024

भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में बजाया भारत का डंका

1 min read
Spread the love
मंजीत सिंह ने दिलाया 36 साल बाद सोना, सिंधू ने भी इतिहास रचा

जकार्ता : भारतीय खिलाड़ियों ने 18 वें एशियन गेम्स में लगातार अपना वर्चस्व बनाये रखा है। भारत के खाते में अब तक 9 स्वर्ण, 19 रजत और 22 कांस्य मिलाकर 50 पदक आ चुके हैं। भारतीय एथलिटों ने मंगलवार को भारत का झंडा ऊंचा किया। मंजीत सिंह ने पुरूषों की 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने भारतीय एथलिट जिंसन जॉनसन को इस रेस में मात दी है। मंजीत ने जॉनसन को 01:46.15 सेकेंड से पीछे छोड़कर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय पदक जीता है। जॉनसन 01:46.35 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

मंजीत सिंह ने 36 वर्षों बाद पुरूषों की 800 मीटर स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। इससे पूर्व 1982 में भारत के चार्ल्स बोरोमेयो ने 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंजीत सिंह एवं अन्य खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, ‘हम इन एशियन गेम्स को ट्रैक एवं फील्ड में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से याद रखेंगे। देश मंजीत सिंह के 800 मीटर में स्वर्ण और जिंसन जॉनसन के रजत पदक जीतने पर गर्व हसूस कर रहा है।’

वहीं चार गुणा 400 मीटर रिले में भारतीय मिकस्ड टीम ने रजत हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने 03:15.71 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में दुति चंद ने सेमीफाइनल में पहला स्थान हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

सिंधू ने जीता रजत
बैडमिंटन में स्टार खिलाड़ी पी.वी सिंधू ने ऐशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हालांकि उन्हें फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी चीन की ताइपे की जाइ जु यिंग ने हराया। लेकिन बावजूद इसके सिंधु ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। सिंधू से पूर्व कोई भी भारतीय शटलर एशियन गेम्स के फाइनल तक नहीं पहुंच पाया था। पी.वी सिंधू के अतिरिक्त भारतीय ओलंपिक विजेता साइना नेहवाल ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक जीता।

सेमीफाइनल में मलेशिया से होगी भीड़त
भारतीय हॉकी टीम ने भी अपना दमखम दिखाते हुए श्रीलंका को 20-0 से हराकर बुरी मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम पूल मैचों में कोई भी मैच नहीं हारी। भारत का सामना गुरूवार को सेमीफाइनल मे मलेशिया से होगा।

आज के मुकाबले में दुति चंद महिलाओं के 200 मीटर के फाइनल दौड़ में अपनी किस्मत आजमायेंगी। अन्य खेलों में पुरूषों की तिहरी कूद के फाइनल मे राकेश और अपरिंदर भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.