April 6, 2026
Spread the love

विवेक चतुर्वेदी

जुम्मन और अलगू
साथ चाय पीते रहें
कभी कभी ही सही
दिखती रहे गौरैया
जैसे तैसे ही पर घर चलता रहे
अपने बल्लू मोची का
थकान तो हो
घर लौटती स्त्री के पास
पर एक सपना भी बंधा रहे
धोती की खूंट में

बस … इतना ही दे जाना
नये साल… तो शुभ हो।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *