गौरिहार मंदिर के पास कैसे सड़क निर्माण किया जाए, कलेक्टर के आदेश पर मौका मुआयना करने पहुंचे तहसीलदार सहित कई अधिकारी
1 min read
चित्रकूट – सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य को लेकर प्राचीन गौरीहार मंदिर के पास कैसे सड़क का निर्माण किया जाए,इसको लेकर जिला कलेक्टर के आदेश पर शुक्रवार को तहसीलदार मझगवां,हिमांशु शुक्ला,नायब तहसीलदार चित्रकूट एस के भदौरिया,नगर परिषद चित्रकूट के सीएमओ अंकित सोनी सहित कर्मचारियों द्वारा पहुंचकर मौका मुआयना किया गया,साथ ही नाप की गई, कि अगर गौरीहार मंदिर को यथावत बनाए रखते हुए सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जाता है,तब उस स्थित में 40 परिवारों के लगभग 225 लोग प्रभावित होंगे,साथ ही कई मकान, होटल, लॉज और धर्मशालाओ को तोड़ना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ प्रभावित स्थानीय लोगों द्वारा अधिकारियों द्वारा की जा रही नाप जोख का जमकर विरोध किया गया,और कहा गया कि पूर्व में ही सड़क निर्माण हेतु उनके दुकानों,मकानों को तोड़ा जा चुका है,अब एक बार पुनः सड़क चौड़ीकरण हेतु उनके मकानों,दुकानों को तोड़ने की चेष्टा की जा रही है,और उन्हें बेघर करने का कुचक्र रचा जा रहा है।इसको कतई सहन नहीं किया जायेगा।इस सबके बीच अधिकारियों द्वारा पंचनामा बनाकर प्रतिवेदन कलेक्टर सतना को भेजा जाएगा।




जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
