September 21, 2024

आईआईटी खड़गपुर में प्रवेश मिला

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट विश्वविद्यालय के बीटेक के विद्यार्थियों का इस वर्ष आईआईटी खड़गपुर में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु एमटेक पाठयक्रम में अध्ययन के लिए प्रवेश हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो भरत मिश्रा, अधिष्ठाता डॉ आञ्जनेय पांडेय और संकाय शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दीन दयाल उपाध्याय कौशल शिक्षा केंद्र के प्राचार्य इं राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र मे बी टेक परीक्षा उत्तरीन छात्र कुशल थोंबरे ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी व प्रोद्योगिकी संकाय के खाद्य प्रोद्योगिकी विभाग से सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है और उसका नामांकन खाद्य प्रोद्योगिकी से एम टेक करने हेतु हुआ है। छात्र संजय साहू संकाय के कृषि अभियंत्रण विभाग के स्नातक हैं और उनका चयन कृषि अभियंत्रण से एमटेक करने हेतु हुआ है। सत्र 2022 मे उत्तरीन छात्रा निवेदिता पाठक का गेट में सिलेक्शन हुआ है । संकाय शिक्षको ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की इस सफलता ने अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय और विवि का मान बढ़ाया है। इससे दूसरे विद्यार्थियों का हौसला भी बढ़ा है। कुशल थोबरे और संजय साहू 2019 -23 सत्र के बी टेक के विद्यार्थी हैं। छात्रा निवेदिता पाठक वर्ष 2022 मे बीटेक एग्रीकल्चर ब्रांच की गोल्ड मेडलिस्ट थी ।इस वर्ष गेट के एग्जाम में इनको सफलता मिली है।इन्हे भी आईआईटी खड़गपुर के लिए चयनित हो गई है ।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.