March 13, 2025

जहानाबाद में लड़की से छेड़खानी का रुह कंपा देने वाला वीडियो

1 min read
Spread the love

अनुज अवस्थी, जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की के साथ कुछ लड़के बर्बरता भरी हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं।

लड़की चीखती रही अपनी जान की गुहार लगाती रही। लेकिन उन दरिंदों की हवस के सामने उस लाचार और पीड़ित महिला की एक न चली। वो दरिंदे लागातार उसकी रुह को तार-तार करते रहे। और लड़की अपनी इज्जत बचाने के खातिर गुहार लगाती रही। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ये दरिंदे उस लड़की के जिस्म पर चील कौए की तरह टूट रहे हैं। और वो लड़की इन दरिंदो से रहम की गुहार लगा रही है।

सोशल मीडिया पर जहानाबाद का ये वीडियो होने के बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। आपको बता दें एफआईआर दर्ज हुए 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। इतना ही नहीं पुलिस अब तक आरोपियों की पहचान तक नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक बाइक को बरामद किया है जो उस वीडियो में दिखाई दे रही है।

बहराल, पुलिस ने साफ किया है कि वीडियो को देखकर बता पाना मुश्किल है कि वीडियो कहां का है। हालांकि उस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंंबर की जांच करने पर पता चला है कि वो नंबर अक्टूबर 2017 का है। अब पुलिस इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

बहराल, हमें समझना होगा कि 21वी सदी का भारत आखिर किस दिशा की ओर जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले यूपी के उन्नाव और कठुआ जेसे रेप कांड ने मानवता को तार-तार किया था। देश में लगातार ऐसी घटनाएं विकराल रुप लेती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *