November 9, 2026

हिंदू युवक को पट्टा बांधने के मामले में दिल्‍ली से भोपाल और गांव की चौपाल तक कांग्रेस में सब मौन : गृहमंत्री मिश्रा

1 min read
Spread the love

भोपाल। टीला जमालपुरा इलाके में तीन मुस्लिम युवकों द्वारा एक हिंदू युवक का अपहरण कर उसके गले में उसी के बेल्ट का पट्टा डालने और मतांतरण का दबाव बनाने के प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। जिस पर गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने दिग्‍विजय सिंह और कमल नाथ पर तंज कसते हुए मंगलवार सुबह मीडियाकर्मियों से कहा कि एक युवक के गले में पट्टा बांधकर अमानवीय कृत्‍य करने वालों की निंदा के लिए तो कांग्रेस के दिल्‍ली से लेकर भोपाल तक और भोपाल से लेकर गांव की चौपाल तक एक शब्‍द नहीं निकला। वो चचाजान आदरणीय दिग्‍विजय सिंह, जो उत्‍तराखंड और विदेश तक की घटनाओं पर ट्वीट करते हैं, लेकिन भोपाल की घटना पर उनकी ओर से एक शब्‍द नहीं आया। और वो ‘हिंदू हूं बेवकूफ नहीं’ कमल नाथ जी जो कहते थे, तो वो हिंदू का ही बेटा था, जिसके गले में पट्टा बांधकर भौंकने के लिए कहा गया। मतांतरण की बात जहां आई, वहां एक शब्‍द नहीं बोला इन्‍होंने। एक ने भी निंदा नहीं की और बुलडोजर चलने पर आपत्‍ति कर रहे हैं। सारा काम विधिसम्‍मत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.