March 13, 2025

भारत-पाक सेना साथ में करेगी सेन्य अभ्यास

1 min read
Spread the love

अनुज अवस्थी, नई दिल्ली: वैसे तो भारत पाकिस्तान दोनों देशों के बीच रिश्ते लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं लेकिन इस सब के बीच भारत पाक सेना साथ में सेन्य अभियास करती हुई नजर आएंगी। ऐसी खबर आ रही है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर में भारत और पाकिस्तान रुस में पहली बार संयुक्त सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं। इसके अलावा इस अभ्यास में चीन समेत कई देश शामिल होंगे। शंघाई सहयोग संगठन द्वारा ये अभ्यास करवाया जा रहा है। वहीं आपको बताते चलें कि पिछले साल जून में दोनों देश इस संगठन में पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल हुए थे।

दरअसल इस अभ्यास का मकसद आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसकर उसे जड़ से खत्म करना है। एससीओ का सदस्य होने के नाते भारत को लगता है कि वह देश में बढ़ते आतंकवाद के खतरे को बेहतर तरीके से समझा सकता है।  एससीओ-आरएटीएस, (क्षेत्रीय आतंकवादी विरोधी संरचना) के साथ भारत अपनी सुरक्षा संबंधी सहयोग के लिए काफी गहराई से देख रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक ये अभ्यास रूस के उराल पर्वत क्षेत्र पर आयोजित किया जाएगा और एससीओ के लगभग सभी सदस्य इसका हिस्सा बनेंगे। खबरों के मुताबिक शांति मिशन के इस अभ्यास का मुख्य मकसद एससीओ के आठ सदस्य देशों के बीच आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाना है। वैसे आपको बता दें कि पिछले हफ्ते बीजिंग में एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के इस अभ्यास में भाग लेने की पुष्टि की।

बहराल, पाकिस्तान हमेशा से भारत को लेकर जहर उगलता आया है। भारत ने कई बार पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की कवायत कि लेकिन पाक अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आता। खैर अब गौरतलब होगा कि दोनो देशों के बीच साझा सेन्य अभियास से दोनों देशों के रिश्ते की दशा ओर दिशा कैसी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *