September 30, 2026

देश में फर्जी यूनिवर्सटी का बोलबाला: UGC

1 min read
Spread the love

अनुज अवस्थी, नई दिल्ली: जब भी बात शिक्षा की आती है तो देश का हर नागिरक एक अच्छे संस्थान या फिर प्रमाणित यूनीवर्सटी में दाखिला लेना चाहता है। लेकिन कभी-कभी यूनीवर्सटी में सीटों के अभाव के चलते या फिर किसी और वजह से हम एडमिशन किसी ऐसे संस्थान में ले लेते हैं जिसकी कोई भी प्रमाणिकता नहीं होती। और फिर बाद में अपने आपको ठगा हुआ महसूस करते हैं।

अगर आप भी ऐसा करते हैं तो हो जाइए सावधान, क्योंकि यूजीसी ने देश में फर्जी तरीके से चल रही यूनिवर्सटी के मद्देनजर एक लिस्ट जारी की है। यूजीसी की लिस्ट के मुताबिक पूरे देश में तकरीबन 24 यूनिवर्सटी फर्जी ढंग से चलाई जा रहीं है। और इसमें से 8 तो देश की राजधानी दिल्ली में ही है।

यूजीसी के मुताबिक फर्जी यूनिवर्सटी की लिस्ट:

– मैथिली यूनीवर्सिटी / विश्‍वविद्यालय, दरभंगा, बिहार

– कमर्शियल यूनीवर्सिटी लि., दरियागंज, दिल्‍ली
– यूनाइटेड नेशंस यूनीवर्सिटी, दिल्‍ली
– वोकेशनल यूनीवर्सिटी, दिल्‍ली
– एडीआर – सेंट्रिक ज्‍यूरिडीकल यूनीवर्सिटी, एडीआर हाउस, 8-जे, गोपाल टावर, 25 राजेन्‍द्र प्‍लेस, नई दिल्‍ली
– इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्‍ली
– विश्‍वकर्मा ओपन यूनीवर्सिटी और सेल्‍फ इंप्‍लाइमेंट, रोजगार सेवा सदन, 672, संजय इंक्‍लेव अपोजिट जीटीके डीपो, दिल्‍ली
– आध्‍यात्मिक विश्‍वविद्यालय (स्‍प्रीचुअल यूनीवर्सिटी) 351-352, फेज-।, ब्‍लॉक ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी, दिल्‍ली
– वाण्‍र्णेय संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय, वाराणसी (यूपी) जगतपुरी, दिल्‍ली
– महिला ग्राम विद्यापीठ / विश्‍वविद्यालय, (वीमेन्‍स यूनीवर्सिटी) प्रयाग, इलाहाबाद, उत्‍तर प्रदेश
– गांधी हिन्‍दी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद, उत्‍तर प्रदेश
– नेशनल यूनीवर्सिटी ऑफ इलेक्‍ट्रॉ कॉम्‍पलेक्‍स होम्‍योपैथी, कानपुर, उत्‍तर प्रदेश
– नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस यूनीवर्सिटी (ओपन यूनीवर्सिटी), अचलतल, अलीगढ़, उत्‍तर प्रदेश
– उत्‍तर प्रदेश विश्‍वविद्यालय, कौशीकला, मथुरा, उत्‍तर प्रदेश
– महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्‍वविद्यालय, प्रतापगढ़, उत्‍तर प्रदेश
– इन्‍द्रप्रस्‍त शिक्षा परिषद, इंस्‍टयूशनल एरिया, खोडा मकन्दपुर नोएडा फेज-।।, उत्‍तर प्रदेश
– बदागनवी सरकार वर्ल्‍ड ओपेन यूनीवर्सिटी एजूकेशन सोसायटी, गोकक, बेलगांम, कर्नाटक
– सेंट जॉन्‍स यूनीवर्सिटी, किशानट्टम, केरल
– राजा अरेबिक यूनीवर्सिटी, नागपुर, महाराष्‍ट्र
– इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
– इंस्‍टीट्यूट ऑफ अल्‍टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, 8-ए, डायमंड हारवर रोड ब्‍यूलटेक इन, दूसरा तल ठाकुरपुरकुर, कोलकाता
– नवभारत शिक्षा परिषद, अनुपूर्ण भवन, प्‍लाट नम्‍बर 242, पानी टंकी रोड, शक्ति नगर, राउरकेला
– नॉर्थ उडीसा यूनीवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्‍चर एंड टेक्‍नॉलोजी, ओडिशा
– श्री बोधी एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, नम्‍बर 186 थिलास्‍पेट, वझूथाउर रोड, पुड्डुचेरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.