February 11, 2026

एग्रो टेकनिक्स फ़ॉर बेबीकॉर्न प्रोडक्शन पर हुआ सेमिनार

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकुट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में आज एग्रो टेकनिक्स फ़ॉर बेबीकॉर्न प्रोडक्शन विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ ।मुख्यवक्ता व बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के फसल विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ एस पी सिंह ने इस अवसर पर कृषि संकाय में अध्ययन कर रहे यु जी ,एवं पी जी पाठ्यक्रम के छात्रों और पी एच डी स्कालर्स को बेबीकॉर्न के उत्पादन एवं प्रयोग की जाने वाली एग्रो तकनीक के बारे में विशेषज्ञ जानकारी दी। कृषि संकाय के फसल विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ एच एस कुशवाहा, मृदा विभाग विभाग के डॉ पवन सिरोठिया, उधानिकी विभाग के डॉ एस एस सिंह ने भी विचार रखें।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *