April 24, 2024

बिरसा मुंडा के योगदान पर वर्चुअल राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान विषय पर वर्चुअल राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कुलपति प्रो भरत मिश्रा इस संगोष्ठी के मुख्यातिथि रहें।युवा एवं खेल विभाग के समन्वयक प्रमोद मरावी मुख्य वक्ता थे।नागपुर महाराष्ट्र के पत्रकार गणेश हरपाची विशिष्ट वक्ता थे।कुलसचिव डॉ अजय कुमार, अधिष्ठाता प्रो अमरजीत सिंह संरक्षक व डॉ संतोष अरसिया  संयोजक और डॉ श्याम सिंह गौर संचालक रहे।
इस अवसर पर कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सलाह दिया कि उनके कार्यों से  प्रेरणा लेवें।
उन्होंने कहा  कि    बिरसा मुंडा महान  जनजातीय  नायक थे।  जनजातीय एवम् समूचे भारतीय समुदाय को बिरसा मुंडा के देश प्रेम को याद रखना चाहिए।
मुख्य वक्ता  प्रमोद मरावी  ने  भगवान बिरसा मुंडा का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए बिरसा मुंडा के आदिवासियों को साथ लेकर स्वतन्त्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ  फुके गए बिगुल  को विस्तार से बताया।
श्री मरावी ने कहा कि आदिवासियों की जीवन शैली ,संस्कृति को बनाए रखने हेतु अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने के लिए जनजातियों को एकजुट रहने का आह्वान भगवान बिरसा मुंडा ने किया था।
डॉक्टर अजय शुक्ला,हिंदी विभाग,सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय,दुमका,झारखंड
ने अपने वक्तव्य मे बताया कि झारखंड में जनजाति समाज द्वारा ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने हेतु जल जंगल एवम् जमीन को आंदोलन मे हथियार बनाया।
डॉ कुसुम सिंह ने अपने उद्बोधन में  जल जंगल और जमीन के अधिकार एवम् संस्कृति को सुरक्षित रखने में बिरसा मुंडा द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ संतोष कुमार अरसिया ने बताया  कि  राष्ट्रीय संगोष्ठी भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस एवम् जनजातिय  गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही रही है, जिससे जनजाति समाज  एवम्  समस्त   भारत वासियों  को जनजाति नायकों  के शौर्य एवम् पराक्रम की जानकारी के साथ बिरसा मुंडा का स्वतंत्रता संग्राम हेतु किए गए आंदोलनों को जानकारी  प्राप्त हो सकेगी
प्रोफेसर डॉ अमरजीत सिंह ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन  डॉ श्याम सिंह गौर मे किया।संगोष्ठी में विभिन्न राज्यों के वक्ताओं सहित विश्विद्यालय के शिक्षक , कर्मचारी एवम् छात्र छात्राएं ने सहभागिता किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.