December 14, 2025

15 अप्रल से लागू होने वाला लाॅन्ग टर्म कैपिटल गेन टेक्स क्या है समझिए सरल शब्दों में

1 min read



ANUJ AWASTHI: वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए बजट 2018 में लाॅन्ग टर्म कैपिटल गेन नाम का एक टैक्स लगाने की धोषणा की गई। जिसके बाद से ही भारतीय शेयर बजार परेशानी के समुंदर में गोते लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। लाॅन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स क्या होता है और ये किस तरीके से लगाया जाएगा, मैं आपको सरल और सीधे शब्दों में समझाने की कोशिश करुंगा।

क्या है लाॅन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG):

मान लीजिए आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और आप 10 लाख रुपए के शेयर्स खरीद लेते हैं। कुछ समय बाद आपको उन शेयर्स पर 2 लाख रुपए का लाभ होता है। यानि कि आपकी इस लाभ राशि को आपकी शेयर की गई राशि में जोड़ दिया जाए तो आपके कुल 12 लाख रुपए बन जाते हैं। अब अगर आप इस धन को एक वर्ष से पहले निकालते हैंं तो आपको 15 प्रतिशत टैक्स देना होगा, और यदि एक वर्ष के बाद निकालते हैं तो आपको 10 प्रतिशत टैक्स देना होगा।

सिर्फ लाभ राशि पर लगेगा टैक्स:

लाॅन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स सिर्फ लाभ की राशि पर ही लगेगा। यानि कि जो आपकी लाभ राशि है 2 लाख रुपए उस पर आपको टैक्स देना होगा न कि पूरे 12 लाख रुपए पर।

कितनी लाभ राशि पर नहीं देना होगा टैक्स:

अगर आपके शेयर किए गए धन पर आपको 1 लाख रुपए से ज्यादा का फायद होगा तो आपको ये टैक्स भरना पड़ेगा। यानि अगर आपको 1 लाख रुपए या उससे कम का लाभ होता है तो आपको लाॅन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स नहीं देना होगा।

उम्मीद करता हूं अब आप समझ गए होंगे कि LTCG क्या है और यह किस तरीके से काम करेगा। अगर आप इस टैक्स के अलावा किसी दूसरे टैक्स को लेकर कन्फयूज हैं तो हमें कमेंट बाॅक्स में कमेंट करें हम आपको बिल्कुल सरल शब्दों में समझाने की कोशिश करेंग।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *