May 16, 2024

फौजी ताकत में भारत नंबर चार पर पाकिस्तान को मिली ये रैंक….

1 min read
Spread the love

दुनिया भर में सुरक्षा बलों और उनकी ताकतों का आंकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायर पावर ने 2017 में दुनिया भर की फौजी ताकतों के आधार पर 133 देशों की सूची जारी की है। जिसमें भारतीय फौजी ताकत को चौथे स्थान पर रखा गया है। वहीं अमेरिका हमेशा की तरह पहले स्थान पर बना हुआ है, इस सुची में दूसरे स्थान पर रुस और तीसरे स्थान पर चीन को जगह दी गयी है। यहां पर आपको जानकारी के लिए बता दें कि फ़ौज के लिए जिन सैन्य हथियारों का विश्लेषण किया गया है उसमें सिर्फ़ पारंपरिक युद्ध हथियारों और उपकरणों को शामिल किया गया है। इसमें परमाणु हथियारों को दरकिनार कर इसका आंकलन किया गया है।


वहीं ग्लोबल फायर पावर की इस लिस्ट में भारत के सबसे बड़े दुश्मन देश पाकिस्तान की फौजी ताकत ने 13 वें स्थान पर जगह बना ली है। जो कि गत वर्ष 2017 में पाकिस्तान  के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है।

किस देश का कितना है रक्षा बजट :

विश्व की सबसे बड़ी सेन्य ताकत अमेरिका की अगर बात की जाए तो इसका रक्षा बजट 587 अरब डॉलर बताया गया है, वहीं चीन अपने रक्षा बजट पर 161 अरब डॉलर खर्च करता है। इसके इतर अगर भारतीय रक्षा बजट की बात की जाए तो भारत अपनी सेन्य ताकत के लिहाज से 51 अरब डॉलर और पाकिस्तान का रक्षा बजट 7 अरब डॉलर बताया गया है। यहां पर साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भारत और चीन के रक्षा बजट में एक तिहाई का अंतर है।

किस देश की सेना के पास हैं सबसे ज्यादा हथियार :

शोध संस्था ग्लोबल फ़ायर पावर के मुताबिक़ विश्व की सबसे बड़ी फौजी ताकत अमेरिका के पास 13 हज़ार से अधिक जहाज़ हैं जिनमें फायटर जैट, परिवहन और हेलिकॉप्टर शामिल हैं। वहीं अगर चीन की बात की जाए तो चीन के पास तक़रीबन तीन हज़ार लड़ाकू जहाज़ हैं।

भारत के पास फायटर जैटों की संख्या दो हज़ार से अधिक है। सक्रिय सैनिकों की संख्या 13 लाख से अधिक है, इसके अलावा 28 लाख रिज़र्व जवान भी हैं जो ज़रूरत पड़ने पर फ़ौज की मदद कर उनके साथ कदम ताल मिला सकती है। ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक भारत के पास तकरीबन  4400 टैंक हैं। वहीं युद्ध पोतों की संख्या तीन बताई गई है।

अगर पाकिस्तान के बारे में बात की जाए तो पाकिस्तान के पास सक्रिय सैनिकों की संख्या छह लाख 37 हज़ार है, और इसके अलावा तक़रीबन तीन लाख रिज़र्व सैनिक भी हैं। हेलिकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट जहाज़ों समेत लड़ाकू जहाज़ों की संख्या तक़रीबन एक हज़ार और टैंकों की संख्या तीन हज़ार के क़रीब है। पाकिस्तान के पास युद्ध पोत नहीं है लेकिन दूसरे प्रकार के समुद्री जहाज़ों की तादाद तक़रीबन 200 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.