March 28, 2026

ग्लोबल स्तर पर श्री राम रन का आयोजन

1 min read
Spread the love

भोपाल- देश में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार ग्लोबल स्तर पर श्रीराम रन का आयोजन किया जा रहा है। यह रन रामनवमी के अवसर पर 21 अप्रैल को शुरू होगी। देश के लाखों करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बने भगवान राम के नाम पर यह दौड़ कोविड 19 के कारण वर्चुअली आयोजित हो रही है। श्रीराम रन की शुरूआत 21 अप्रैल को सुबह 5 बजे से होगी, जो उसी दिन रात 10 बजे तक चलेगी। इसका आयोजन राम आस्था मिशन फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। रन में भारत सहित विश्व के 52 देशों के लोग एक साथ अपने आराध्य देव के लिए दौड़ लगाएंगे। खास बात यह है कि श्रीराम रन तीन अलग-अलग कैटेगरी 1 किमी, 5 किमी और 9 किमी में आयोजित होगी। जिसमें प्रतिभागी अपनी इच्छानुसार कैटेगरी का चयन कर सकते है। इस श्रीराम रन में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को प्री- रजिस्ट्रेशन कराना होगा। श्रीराम रन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 अप्रैल तक चलेगी। प्रतिभागी www.shriramrun.com पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। राम आस्था मिशन फाउंडेशन के सह संस्थापक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यह पहला मौका है जब लोग आस्था, स्वास्थ्य, पर्यावरण और स्वच्छता के लिए एकजुट होकर दौड़ लगाएंगे। दौड़ के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा ताकि जो लोग जहां दौड़ रहे हैं उस स्थान को साफ और स्वच्छ रखे। श्रीराम रन में रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रतिभागियों के नाम पर एक पेड़ लगाया जाएगा। यह पेड़ देश के विभिन्न हिस्सों में तैयार होने वाले रामवन में लगाए जाएंगे। इससे पर्यावरण को लाभ होगा और देश में कई रामवन भी स्थापित होंगे। वहीं, 17 अक्टूबर 2021 के बाद श्रीराम रन हर वर्ष दशहरा उत्सव के बाद आने वाले रविवार को आयोजित होगी।

भारत विमर्श भोपाल म.प्र.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *