September 29, 2026
Spread the love

बाँदा- साढ़े 14 घंटे के सफर के बाद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी सुबह 4:00 बज कर 34 मिनट पर बांदा पहुंचा। बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार अंसारी को बांदा पुलिस ने पंजाब के रोपड़ से बांदा तक सकुशल पहुंचाया है। बांदा मंडल कारागार के अंदर मुख्तार की एंबुलेंस और एक सुरक्षा गाड़ी गई थी। जहां पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा गठित 4 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का डॉक्टरी परीक्षण किया। इसके बाद मुख्तार अंसारी के सामान की तलाशी ली गई। करीब आधे घंटे तक यह प्रक्रिया चली उसके बाद मुख्तार अंसारी को जेल के अंदर भेज दिया गया। बता दें कि पंजाब के रोपड़ से बांदा तक का साढ़े 14 घंटे का सफर चुनौतीपूर्ण था। लेकिन यूपी पुलिस ने सकुशल पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।

सुभाष पटेल  व्यूरोचीफ भारत विमर्श चित्रकूट उ ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.