March 13, 2025

ब्रेकिंग न्यूज़-धारदार हथियार से गर्भवती महिला की हत्या

1 min read
Spread the love

चित्रकूट। चित्रकूट जिले में रविवार तड़के घर में सोते समय धारदार हथियार से एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। इस प्रकरण में मृतका के पति ने परिवार की एक महिला और गांव के एक युवक के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई है। लेकिन हत्या का कारण नहीं बताया है। वहीं, मायके वाले मृतका के पति को ही हत्यारोपी बता रहे हैं। इससे महिला के मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

सुबह खून से लथपथ शव मिला
रैपुरा थाना अंतर्गत खजुरिहा कला गांव निवासी संगीता देवी (28 साल) की रविवार तड़के अज्ञात ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सुबह उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। वह चार माह के गर्भ से थी। पति रामराज ने थाने में पर तहरीर दी। पुलिस ने 2 लोगों खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें हिरासत में लिया है। रामराज और संगीता की शादी 2012 में हुई थी। उसका मायका कौशांबी जिले के चरवा गांव में है। उसके डेढ़ साल का बच्चा कृष्णा है।

गांव वाले व मायके पक्ष ने पति को ही दोषी माना

उधर गांव वालों का कहना है कि महिला के पेट पर बच्चा था। उस बच्चे को लेकर पति और पत्नी में विवाद होता था। आए दिन लड़ाई होती रहती थी। पति, पत्नी को हमेशा मारता पीटता था। महिला के मायके पक्ष का कहना है कि हमारी लड़की हमेशा फोन से लड़ाई झगड़े की ही बात बताती रही है। इनकी आपस में पटरी नहीं खाई है। उन्होंने बेटी की मौत के लिए उसके पति को ही दोषी करार दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है। पता चला है कि जिस वक्त हत्या हुई, उस वक्त पति घर में दूसरे कमरे में था।

सुभाष पटेल की रिपोर्ट, भारत विमर्श चित्रकूट(उ.प्र.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *