April 29, 2024

मल्हनी उपचुनाव: सपा के लकी यादव ने धनंजय सिंह को हराकर सपा सीट को रखा बरकरार

1 min read
Spread the love
रिटर्निंग ऑफिसर से प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए सपा प्रत्यासी लकी यादव की तस्वीर

 जौनपुर उपचुनाव : यूपी में सात सीटों पर उपचुनाव हुआ है। जौनपुर की मल्हनी सीट पर रोचक मुकाबले के बाद सपा ने यह सीट अपने पास बरकरार रखी है।सपा प्रत्याशी लकी यादव ने 4632 वोटों से चुनाव जीत लिया है। 367- मल्हनी विधानसभा उप निर्वाचन 2020 की मतगणना चैकिया स्थित नवीन मंडी में सकुशल संपन्न हुई। मतगणना के पश्चात समाजवादी पार्टी प्रत्याशी लकी यादव पोस्टल बैलेट मत सहित 73468 मत पाकर विजई हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह को 4632 मतों से हराया। धनंजय सिंह को कुल 68836 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मनोज सिंह को 28840 मत, बहुजन समाजवादी पार्टी प्रत्याशी जयप्रकाश दुबे को 25180 मत, कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मिश्र (मंगला गुरु) को 2871 मत, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के सतीश चंद्र उपाध्याय को 657 मत, मौलिक अधिकार पार्टी के अजय कुमार शर्मा को 529 मत, राष्ट्रीय अपना दल के जय सिंह यादव को 188 मत, राष्ट्रीय श्रम पार्टी के बृजेश पासी को 416 मत, परिवर्तन समाज पार्टी के भारत राम को 266 मत, बहुजन मुक्ति पार्टी के मुंशी लाल को 237 मत, निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार को 687 मत, प्रगतिशील पार्टी के शोभनाथ केवट को 658 मत, निर्दलीय प्रत्याशी कृपाशंकर सी पांडेय को 1400 मत, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ शालिनी मोहन सहाय को 662 मत, निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज को 1362 मत प्राप्त हुए। नोटा में 982 मत पडे।
                 मतगणना 21 टेबल पर कुल 28 राउंड में संपन्न हुई। मतगणना को सकुशल संपन्न कराने हेतु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया। समाजवादी पार्टी के विजयी प्रत्याशी लकी यादव को रिटर्निंग ऑफिसर नीतीश कुमार सिंह द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। सामान्य प्रेक्षक आर0 गिरजा,  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी संपूर्ण मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर उपस्थित रहे।
                पोस्टल बैलट मत पत्र के माध्यम से कुल 212 मतपत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 13 अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार कुल 199 पोस्टल बैलट मत पत्र वैध रहे। जिसमें से सर्विस वोटर के 63 मत प्राप्त हुए, जिसमें 10 अवैध तथा 53 वैध मत घोषित किए गए। 80 वर्ष की उम्र के अधिक मतदाता, दिव्यांग, कोविड-19 से संक्रमित/संदिग्ध मतदाताओं के 149 मत प्राप्त हुए, जिसमें से 03 अवैध तथा 146 वैध घोषित किए गए। कुल पोस्टल बैलेट मत पत्रों में से बसपा के जयप्रकाश दुबे को 17, भाजपा के मनोज सिंह को 37, कांग्रेस के राकेश मिश्र (मंगला गुरु) को 3, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी लकी यादव को 84, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के सतीश चंद्र उपाध्याय को 02, निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह को 56 तथा निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज को 01 मत प्राप्त हुआ। बूथ संख्या 192, 195, 284, 255 तथा बूथ संख्या 200 के मतों का मिलान वीवीपैट से किया गया।

संदीप कुमार ,भारत विमर्श न्यूज़ ,जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.