February 11, 2026

कोरोना अपडेट :13 पॉजिटिव केस ,शून्य की मौत

1 min read
Spread the love

जौनपुर :कोरोना काल में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि इसमें कमी आयी है फिर भी लोग इसे लेकर अलर्ट नहीं हैं। गुरुवार को जिले में 13 पाजिटिव मिले हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक गुरुवार को 1498 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए। इनमें 13 पाजिटिव हैं। 1485 नेगेटिव हंै और 0सैंपल ऐसे हैं जिनको दोबारा सैंपल लेकर के भेजा जाना है। आज के13 पाजिटिव केस को मिला करके अब जनपद में 5908 पाजिटिव केस हो गए हैं। गुरुवार को कोरोना अस्पताल से 9 मरीज ठीक होकर घर गये। अब तक 5555 मरीज ठीक होकर के घर जा चुके हैं। जबकि 85 मरीजों की अब तक हो चुकी है।गुरुवार को 1671 सैंपल किए गए। अब तक 216982 सैंपल किए जा चुके हैं जिसमें 216071 का रिजल्ट आ चुका है। अभी 911 रिजल्ट आना शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *