March 28, 2026

आज काजल अग्रवाल बनेंगी दुल्हनिया, शादी के लिए घर से निकलीं

1 min read
Spread the love

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज यानी 30 अक्टूबर को दुल्हनियां बनने वाली हैं।  काजल अपनी शादी की रस्मों के लिए घर से होटल के लिए रवाना हो गई हैं। उन्हें घर से निकलते वक्त अपनी मां के साथ स्पॉट किया गया। काजल ने अपनी मां के साथ कैमरे के सामने पोज दिए। इस दौरान वो पिंक कलर के आउटफिट में नजर आईं। काजल का लुक सादगी से भरा था, उन्होंने हाथ जोड़कर ग्रीट भी किया। काजल के चेहरे की हंसी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। मां के साथ काजल की स्पेशल तस्वीरें चर्चा में बनी हैं।

बता दें कि काजल अग्रवाल की शादी का सेलिब्रेशन 29 अक्टूबर से शुरू हुआ था। अपनी मेहंदी सेरेमनी को एक्ट्रेस ने खूब एन्जॉय किया और मेहंदी लगे हाथों की तस्वीरें भी उन्होंने शेयर काजल की प्री-वेडिंग फेस्टिविटिज भी काफी चर्चा में हैं।

उनके मुंबई स्थित घर पर हल्दी सेरेमनी हुई, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं काजल अपनी हल्दी में काफी खुश और सुंदर लग रही थी। हल्दी के लिए उन्होंने फ्लावर जूलरी कैरी की वहीं येलो आउटफिट उनके ऊपर जंच रहा था। मालूम हो कि 6 अक्टूबर को काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर गौतम किचलू संग शादी का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *