September 30, 2026

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

1 min read
Spread the love

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं, उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल से दी। उन्होंने बताया कि उन्हें इस वायलस के कोई लक्षण नहीं हैं उन्होंने खुद ही अपने आप को आइसोलेशन में रखा है। साथ ही अपने संपर्क में आए लोगों से उन्होंने सतर्क रहने के लिए कहा है। दास ने कहा है कि रिजर्व बैंक का काम सुचारू रूप से चलता रहेगा और वह आईसोलेशन में काम करेंगे।

शक्तिकांत दास ने रविवार को ट्वीट किया- “मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं, मुझमें संक्रमण के लक्षण नहीं है। मैं काफी हद तक बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं, जो लोग हाल में मेरे संपर्क में आए हैं उन्हें मैंने सतर्क कर दिया है। आइसोलेशन में रहकर मैं काम जारी रखूंगा। रिजर्व बैंक का काम सुचारू रूप से चलता रहेगा. मैं फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से सभी डिप्टी गवर्नर्स और अन्य अधिकारियों के संपर्क में रहूंगा।”

बता दें शक्तिकांत दास के अलावा फिलहाल देश में कई बडे़ नेता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जिनमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.