October 17, 2026

Congress ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

1 min read
Spread the love

नई दिल्‍ली – लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है, इस सूची में 39 उम्‍मीदवारों के नाम हैं, बड़े नामों में राहुल गांधी के साथ ही भूपेश बघेल और शशि थरूर का नाम भी शामिल है। कांग्रेस की यह सूची भाजपा की 195 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के एक हफ्ते से भी कम वक्‍त में घोषित की गई है, हालांकि इस सूची में मुख्‍य रूप से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्‍यों की सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।


इस सूची से स्‍पष्‍ट है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में शशि थरूर का नाम भी शामिल हैं, जो तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर थरूर लगातार तीन बार से सांसद हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने राजनांदगांव से चुनाव मैदान में उतारा है।


इसके साथ ही कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल को केरल के अलप्पुझा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। यह सीट उन्‍होंने 2009 में जीती थी, वहीं कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतार दिया है। डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे।


कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं।


इस सूची में मुख्य रूप से कुछ दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों की सीटों के लिए उम्‍मीदवारों के नाम हैं। अन्‍य राज्‍यों में केवल छत्तीसगढ़ और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप हैं। सर्वाधिक 16 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा केरल से की गई है, जहां कांग्रेस को अपने सहयोगियों के लिए शेष चार सीटें छोड़ने की उम्मीद है।

इसके बाद कर्नाटक से सात, छत्तीसगढ़ से छह और तेलंगाना से चार नामों की घोषणा की गई है। शेष मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप की सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.