November 9, 2026

ऋतिक रोशन ने खरीदा 97.50 करोड़ का घर, सी फेसिंग व्यू का लेंगे मजा

1 min read
Spread the love

लंबे समय से सपनों का घर ढूंढ रहे ऋतिक को अपना घर मिल गया है, और इस बार उन्होंने एक साथ 2 अपार्टमेंट खरीदें हैं। जानकारी के मुताबिक ऋतिक को सी-फेसिंग व्यू का घर चाहिए था अब उनकी ये दिल की तमन्ना पूरी हो गई है।

जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर लिए गए ये दो अपार्टमेंट 38,000 स्क्वायर फीट में फैले हुए हैं। ऋतिक के दोनों अपार्टमेंट बिल्डिंग के 14वें, 15वें और 16वें फ्लोर पर हैं और उन्हें साथ में 6500 स्क्वायर फीट की खुली छत भी मिल गई है।

आपको बता दें कि बिल्डिंग का नाम मन्नत है, इसके अलावा बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट में स्पेशल लिफ्ट के अलावा 10 पार्किंग लॉट भी होने वाले हैं। ये अपार्टमेंट लेने से पहले ऋतिक ने हर सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। इन दो अपार्टमेंट के लिए ऋतिक ने समीर भोजवानी नाम के बिल्डर संग दो रेजिस्ट्रेशन की हैं, पूरी डील 97.50 करोड़ रुपये  की मानी जा रही है।

डील की डिलेट की बात करें तो एक्टर ने डुप्लेक्स के लिए 67.50 करोड़ रुपए दिए हैं, वहीं उनका दूसरा अपार्टमेंट जो 11,165.82 स्क्वायर फीट में फैला है, उसके लिए एक्टर ने 30 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके अलावा 1.95 करोड़ रुपये तो स्टांप ड्यूटी के तौर पर भी दिए गए हैं। ऋतिक बहुत जल्द अपने परिवार संग इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हो सकते हैं। अभी तक तो ऋतिक, अक्षय कुमार के पड़ोसी थे, लेकिन अब वे अपने सी-फेसिंग व्यू का लुत्फ उठाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.