February 11, 2026

कपिल देव को आया हार्ट अटैक, फैंस ने मांगी दुआ

1 min read
Spread the love

कपिल देव के फैंस के लिए एक बुरी खबर है, कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा जिसके लिए उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है। कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। ये खबर सुनकर एक ओर जहां क्रिकेट जगत में दुआओं का दौर शुरु हो गया है वहीं उनके फैंस भी दुखी हैं।

जानकारी के मुताबिक कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के ओखला में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

कपिल देव की सलामती की दुआ हर कोई कर रहा है ऐसे में विराट कोहली ने भी ट्वीट कर उनके जल्ट ठीक होने की दुआ की।

गौरतलब है कि कापिल देव 61 साल के हैं, और क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी क्रिकेट जगत से जुड़े हुए हैं, इसके अलावा वे कई टीवी शो में भी दिखाई दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *