December 13, 2025

जानें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषणापत्र में क्या वादे किए?

1 min read

BJP ने बिहार विधआनसभा चुनाव के लिए आपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है इस घोषणा पत्र में नए वादों के साथ-साथ 11 बड़े संकल्प भी किए गए हैं। ये घोषणापत्र पटना में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में जारी किया गया। इस बार नए नारे भी दिए गए हैं जिसमें ‘भाजपा है तो भरोसा है’ और ‘5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प’ भी शामिल है।

इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. यहां निर्मला सीतारमण ने कोविड को लेकर भी लोगों को जागरुक किया वे बोलीं कि जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं आती है, तब तक मास्क ही वैक्सीन है। लेकिन जैसे ही वैक्सीन आएगी तो भारत में उसका प्रोडक्शन बड़े स्तर पर किया जाएगा।

ये हैं BJP के 11 संकल्प  –

  • हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना।
  • मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना।
  • एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना।
  • नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार।
  • एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा।
  • एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी. 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना।
  • धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर।
  • 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा।
  • 2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा।
  • 2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना।
  • किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *